दहेज उत्पीड़न में पुलिस कर्मी पर केस
बरनाला। थाना सदर पुलिस ने पुलिस मुलाजिम व उसकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल रणजीत सिंह की शादी 12 फरवरी 2016 को रजनी पुत्री दर्शन सिंह निवासी ठीकरीवाला के साथ हुई थी। लेकिन पत्नी रजनी ने एसएसपी को शिकायत दी कि उसका पति कांसटेबल रणजीत सिंह दहेज कम लाने का बहाना लगाकर उसकी मारपीट करता है और उसकी मां किरपाल कौर दहेज कम लाने का ताने मारती है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही मिले। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल रणजीत सिंह एवं उसकी माता किरपाल कौर के खिलाफ दहेज के लिए सताने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।