पेशी पर न आने पर युवक पर केस
सरदूलगढ़।
स्थानीय अदालत के आदेश पर एक युवक के खिलाफ पेशी पर न आने पर सरदूलगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह वासी उल्लक सरदूलगढ़ की अदालत में पेशी थी लेकिन वह नहीं आया। पुलिस को अदालत की ओर से उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने बलविंदर सिंह वासी उल्लक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।