तीन लोग शराब के साथ गिरफ्तार
मानसा।
जोड़किया व बरेटा पुलिस ने तीन लोगों को काबू कर उनसे शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने गांव जोड़किया से मारुति कार सवार व्यक्ति मनप्रीत सिंह, मंदर सिंह वासी राम नगर बठिंडा को काबू करके उनके पास कार में रखी 18 डिब्बे शराब बरामद की है। उनका एक साथी सोनी सिंह मौके से फरार हो गया। इसी तरह बरेटा पुलिस ने गांव काहनगढ़ से जसवीर सिंह वासी बरेटा को काबू करके उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद हुई। उसकेखिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।