फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

बेटे को मारी गोली, लगी फौजी को मौत
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
नजदीकी गांव छीनीवाल खुर्द नें बाप बेटे के झगडे़ में गोली चलने के कारण छुट्टी आए नौजवान फौजी की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए थाना टल्लेवाल के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव छीनीवाल निवासी जीत सिंह व उसके बेटे काका सिंह का आपस में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार को काका सिंह अपने साथियों व छुट्टी आए फौजी सर्वजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी कलाल माजरा को लेकर विवादत जमीन में चला गया। वहां काका सिंह का पिता जीत सिंह की राइफल लेकर पहुंच गया। उस विवादित जमीन पर दोनों बाप बेटे में झगड़ा हो गया। झगडे़ दौरान जीत सिंह ने अपने बेटे काका सिंह पर अपनी राइफल से गोली चला दी। लेकिन चलाई गई गोली काका सिंह को लगने के बजाय उसके साथियों के साथ आए फौजी सर्वजीत सिंह, 23 बर्षीय के सिर में लग गई। जिस पर छुट्टी आए फौजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि काका सिंह के बयानों पर उसके पिता जीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें