फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

अबोहर। पुरानी मार्केट कमेटी की जगह पर बने एक स्टोर से शनिवार रात चोर दुकानदारों का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सब्जी विक्रेता प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, बदन सिंह और कमलेश ने बताया कि उन्हाेंने मार्केट कमेटी की पुरानी जगह पर बने एक कमरे में फल सब्जियां, बैटरी, कंप्यूटर कंडा व अन्य सामान रखा हुआ है। शनिवार रात अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर वहां से 2 सिलेंडर, 1 भट्टी, 2 टोप, 4 चार्जिंग वाली बैटरी, 2 कंप्यूटर कंडा और 1 गल्ला चुरा कर ले गए। इसमें करीब 3-4 हजार की नकदी थी। यही नहीं चोर उक्त जगह के पास खडे़ सोनू फ्लावर वाले के टेपों से बैटरी भी चुरा ले गए। इस घटना में उनका करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें