फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पांच लाख
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
एक महिला, एक व्यक्ति को बरगलाकर घर ले गई और साथियों की मदद से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी गांव मझूके ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक महिला ने फोन कर कहा कि उसका घरवाला ट्रक ड्राइवर है। वह उससे शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। जिस कारण वह उससे मिलना चाहती है। उस महिला ने प्रदीप सिंह को कहा कि उसका घरवाला ट्रक लेकर बाहर गया हुआ है और वह उसके घर आ जाए। एसएसपी ने बताया कि इस तरह उस महिला ने प्रदीप सिंह को झांसे में लिया। इसके बाद प्रदीप सिंह अपने साथ सुखविंदर सिंह को लेकर महिला के गांव चक्क फतिह सिंह वाला में चला गया। महिला खुद उसे लेने के लिए स्कूटी पर आई और घर ले गई। एसएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह के अनुसार वह अभी उसके घर में घुसा ही था कि महिला की योजना के मुताबिक घर में छुपे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके कपडे़ उतरवाकर उसकी वीडियो बना ली। फिर सभी मिलकर उसे धमकियां देने लगे कि उन्हें पांच लाख रुपये चाहिए, नहीं तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। उसने कहा कि वह अपने गांव से रुपये का इंतजाम कर लाता है। इतना कहने के बाद आरोपी उसे उसके गांव छोड़ आते हैं। जब तक वह वापस नहीं आता, तब तक वह उसके दोस्त सुखविंदर सिंह को नहीं छोडे़ंगे। प्रदीप सिंह ने उनके चंगुल ने निकलकर यह सूचना तुरंत बरनाला पुलिस को दी, जिसका उन्हें पता लग गया और वह सुखविंदर सिंह को छोड़कर भाग गए। एसएसपी ने बताया कि प्रदीप सिंह की शिकायत पर महिला कमलजीत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी चक्क फतिह सिंह वाला व उसके तीन साथियों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें