रेप का आरोपी अफीम समेत काबू
बरनाला। बरनाला पुलिस ने दुराचार के केस में फरार आरोपी को दो किलो अफीम सहित काबू कर लिया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि थाना धनौला के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा की अगुवाई में सहायक थानेदार सतनाम सिंह, मनजीत सिह, हवलदार तरसेम सिंह, बलवीर सिंह व राजविंदर सिंह ने आरोपी टहिल सिंह उर्फ टहिलू पुत्र मिट्टू सिंह निवासी बंगेहर पत्ती धनौला के घर छापामारी की। इस पर उसके घर में से 2 किलो अफीम प्लास्टिक के डिब्बे से बरामद हुई। टहिल सिंह की जेब में से 15 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बलात्कार के केस में फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।