फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्या संबंधित बाघापुराना में दर्ज केस में दहशती गिरोह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई के संपर्क में थे डेरा प्रेमी हत्याकांड के आरोपी
विज्ञापन

- पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को लिया रिमांड पर
- फरीदकोट में डेढ़ वर्ष पहले हुई थी डेरा प्रेमी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
फरीदकोट में थाना बाजाखाना अधीन गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में डेढ़ वर्ष पहले हुई डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में थाना बाघापुराना में केस दर्ज किया गया था। मामले में अब चार सदस्यों वाले गिरोह को नामजद कर पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें 13 नवंबर तक रिमांड पर लिया है।
जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल ने थाना बाघापुराना में 17 दिसंबर 2016 को विस्फोटक सामग्री और गैरकानूनी गतिविधियों के मामले में हरमिंदर सिंह मिंटू गांव डल्ली (जालंधर), रमनदीप सिंह गांव चूहड़वाल (लुधियाना) तिलजीत सिंह उर्फ जिम्मी निवासी जम्मू के अलावा जगतार सिंह जौहल उर्फ जग्गी गांव गग्गड़ पत्ती, जंडियाला (जालंधर) को नामजद करने की पुष्टि की है। यह गिरोह पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में शामिल जगतार सिंह जौहल उर्फ जग्गी की शादी 18 अक्तूबर को महितपुर के गांव सोहल जगीर में हुई थी। उसे पत्नी और बहन के साथ चंडीगढ़ जाते समय पुलिस ने पकड़ा था। जगतार सिंह के पारिवारिक सदस्य इंग्लैंड में रहते हैं, यहां सिर्फ उसकी दादी रहती है। पुलिस के अनुसार 13 जून 2016 को डेरा प्रेमी गुरदेव सिंह की हत्या मामले में थाना बाजाखाना पुलिस ने 17 दिसंबर 2016 को आरोपी तरलोक सिंह उर्फ लाडी निवासी लोयर गडीगढ़ (जम्मू एवं कश्मीर) की निशानदेही पर देसी पिस्तौल, 2 कारतूस बरामद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें