फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक को लगाई आग, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फूंकने के आरोप में दो नामजद
विज्ञापन

बरनाला। गांव ठीकरीवाला में बाइक को आग लगाने के आरोप में थाना सदर पुुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी गोरववंश ने बताया कि सतिंदरपाल सिंह निवासी बरनाला ने बयान दर्ज कराया हैं कि गांव ठीकरीवाला में साढे़ तीन एकड़ जमीन का कब्जा रविंदर सिंह सनी, बलराम सिंह बिल्लू निवासी ठीकीरवाला के पास था। हाईकोर्ट के आदेशों पर वर्ष 2016 में इस जमीन का कब्जा उन्हें मिल गया था। इसी रंजिश में रविंदर सिंह सनी व बलराम सिंह बिल्लू उसकी जमीन पर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। सतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर रविंदर सिंह सनी व बलराम सिंह बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें