महिला लेक्चरर का मोबाइल लूटा
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने एसडी कॉलेज में तैनात लेक्चरर दविंदर कौर निवासी मुलापुर दाखा जिला लुधियाना की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मोबाइल फोन लूटने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मुताबिक लेक्चरर दविंदर कौर एसडी कालेज मोगा में लेक्चरर हैं। वह रिक्शे पर बैठ कर फोन सुनती हुईं कॉलेज से बस अड्डे जा रहीं थीं। इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे उसका मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार वरिंदर कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की दुकानों आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।