तस्कर को तीन साल की कैद
मानसा। नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में जिला अदालत ने एक व्यक्ति को सजा और जुर्माने का फैसला सुनाया है। थाना सदर मानसा की पुलिस ने 15 मार्च 2016 को बिक्कर सिंह से 650 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया था। उस पर मामला दर्ज करने बाद सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया। वहां केस की सुनवाई करते सेशन जज जसपाल वर्मा की अदालत ने उक्त व्यक्ति को तस्करी करने का दोषी मानते तीन साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया।