किशोरी को भगाने के आरोप में केस
मानसा। पुलिस ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को कर्म सिंह शादी का झांसा देकर कहीं भगाकर ले गया। वहीं अब तक उसका कोई अता पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन वह अभी फरार है।