व्यापारी से नकदी और फोन छीना, केस
मानसा। गांव कलीपुर में एक व्यक्ति को घेरकर उससे 25 हजार और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। सिटी बुढलाडा पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूर्ण चंद वासी नंगल ने पुलिस को बताया कि वह भैंसें खरीदने-बेचने का काम करता है। वह जब गांव कलीपुर आया था तो कुछ लोगों ने उसको घेर कर 25 हजार नकदी व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने उसके बयान पर सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और काला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।