चूरापोस्त समेत तीन लोग काबू
मोगा। पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को 1 क्विंटल साढे़ 12 किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कूटर और एक कार को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना सिटी साउथ के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान नैसले के रेलवे फाटक के पास एक स्कूटर सवार गुरजंट सिंह को 2 किलो 500 सौ ग्राम चूरापोस्त समेत काबू किया है। थाना सिटी साउथ के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 1 क्विंटल 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर कार सवार गुरप्रीत सिंह व हरमेश सिंह उर्फ रेशम पर केस दर्ज कर लिया है।