फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 करोड़ 72 लाख रूपए के धान को गबन करने वाला शैलर मालिक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
धान हड़पने में शैलर मालिक नामजद
विज्ञापन

मोगा। थाना निहाल सिंह वाला के पनसब के 7 करोड़ 72 लाख रुपये के धान की 35655 बोरियों का गबन करने के आरोप में शैलर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पनसब के जिला मैनेजर में एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2012-13 में गांव पत्तो हीरा सिंह में मुखतियार एंड संस शैलर में 179035 बोरिया धान की स्टोर की थी। उसने बताया कि 30 जून 2017 को जब हिसाब किताब मिलाया तो पता चला की शैलर के मालिक रणजीत सिंह ने 35655 बोरी धान का गबन कर लिया। उसने बताया कि गबन किए धान की कीमत 7 करोड 72 लाख रुपये है। पुलिस ने जांच में आरोप सही मिलने पर शैलर मालिक रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें