फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला को अगवाह कर किया बलात्कार ,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
एक महिला को शादी का झांसा देकर अगवा कर उससे दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर के प्रभारी गोरववंश ने बताया कि एक विवाहिता बीते दिनों अपने बेटे को साथ लेकर घर से यह कहकर निकली थी कि वह बेटे के सहपाठी के घर उसके स्कूल का काम नोट करने जा रही है। उसकी मां ने महिला का काफी इंतजार किया और उसकी काफी तलाश की। जब उसका कोई सुराग न मिला तो उसने थाना सदर में 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अचानक वापस लौट आई। उसने बताया कि उसे कुलविंदर कुमार शादी करवाने का झांसा देकर ले गया था। उसका दुराचार करने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कथित आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बरनाला के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी गोरववंश ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें