दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन पर केस
मानसा। थाना झुनीर की पुलिस ने महिला को दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। कुलदीप कौर वासी झुनीर का विवाह उसके परिवार ने 26 फरवरी 2016 को भीम सिंह वासी नंगला जिला संगरूर के साथ अपनी हैसियत के अनुसार खर्च कर किया था। इसके बाद भी उसके ससुराली 5 लाख रुपये की मांग करते थे। इसके चलते उन्होंने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी जांच करवाने के बाद जिला पुलिस मुखी के आदेश पर थाना झुनीर पुलिस ने पति भीम सिंह, सास गुरमेल सिंह और ससुर अजैब सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।