फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी की मारपीट करने वाले तीन पुलिस मुलाजिमों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी को पीटने के आरोप में तीन पुलिस मुलाजिमों पर केस
विज्ञापन

15 दिन पहले की थी मारपीट, जांच के बाद कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
कत्ल केस में जिला जेल में बंद एक कैदी को पीटने के 15 दिन बाद पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट के गनमैन, ड्राइवर व एक पुलिस मुलाजिम पर मामला दर्ज किया है। जेल सुपरिंटेंडेंट इस संबंधी कुछ भी पता ना होने की बात कह रहे हैं।
भीखी निवासी गुरप्रीत सिंह अपने कुछ साथियों समेत एक कत्ल मामले में जिला जेल में बंद है। उसने बताया कि 5 जून की शाम को जब वह अपने बैरक में बैठा था तो तीन पुलिस मुलाजिमों ने उसे बाहर निकाल कर बुरी तरह से पीटा। उन्होंने उससे कहा कि उसने सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्लू कैदी के साथ जेल में मारपीट की है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस मुलाजिमों ने उसे डंडे से पीटा। इसके बाद गुरप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी बाजू का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह के बयान के बाद जांच के बाद थाना सदर मानसा की पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट के गनमैन सुखचरण सिंह, ड्राइवर बलजीत सिंह व पैसको के मुलाजिम सर्वजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट दविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि अभी तक उन्हें पुलिस मुलाजिमों पर केस दर्ज होने की बात पता नहीं है। इसकी कापी मिलते ही वह मुलाजिमों पर विभागीय तौर अलग से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें