फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्चें की खून से लथपथ लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
खून से लथपथ मिली मासूम बच्चे की लाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर नई सब्जी मंडी के पीछ़े पड़ते मोहल्ला गोबिंद सिंह नगर वार्ड नंबर 27 में 10 वर्षीय बच्चे की लाश खून से लथपथ मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दीपक पुत्र सुरेश के रूप में हुई हैं।
दीपक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब दीपक साइकिल पर कहीं घूम कर घर आया था। दोपहर 12:30 बजे दीपक फिर दोस्तों के साथ घर से खेलने निकल गया। जब शाम तक वह घर वापस नहीं आया। इस पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के घरों से उसके बारे में पूछा लेकिन पता नहीं चला। इसी दौरान लोगों ने देखा कि मोहल्ले के एक खाली प्लाट में एक बच्चा खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद लोगों ने बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की और तब तक परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने वार्ड के पार्षद को भी मौके पर बुला लिया और पुलिस को भी सूचना दी गई। जब तक पुलिस व अन्य लोग पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर डीएसपी सिटी सुखविन्द्र सिंह, एसएचओ माडल टाऊन नरिंद्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लाश को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उसके साथ मारपीट कर उसका गला रस्सी के साथ घोटा है। सिर पर भी चोट के निशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें