53 लाख की ठगी में महिला समेत दो काबू
विदेश भेजने के नाम पर की थी धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर 53 लाख रूपये की ठगी करने के दो मामलों में वांछित एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
गांव मुकिमपुर के निवासी बलदेव सिंह ने 11 जवरी 2016 को थाना हरियाना की पुलिस के पास शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया था कि उसके पुत्र अवतार सिंह को अमेरिका भेजने की बात ट्रेवल एजेंट सुरिंदरपाल व उसकी पत्नी सुनिता रानी निवासी उत्तम नगर दिल्ली ने की थी। उसके मुताबिक आरोपी दंपति ने उससे 30 लाख 50 हजार रुपये व उसके बेटे का पासपोर्ट ले लिया था। उसने बताया कि उक्त राशाी लेने के बाद आरोपी दपंति ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा नी उसके रूपये वापिस किए। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के मुताबिक मामले की आरोपी महिला सुनिता रानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। आरोपी सुरिंदर कुमार अभी फरार है।
अन्य मामले में थाना तलवाड़ा के अधीन गांव बहि नंगल के निवासी दलजीत सिंह ने एनआरआई कमीशन पंजाब के पास 12 जनवरी 2016 को एक शिकायत की थी। शिकायत में ने बताया था कि उसे व उसके साथी गौरव रिषी तथा सौरभ रिषी को कनाडा भेजने की बात ट्रेवल एजेंट नरिंदर कुमार उर्फ बंटी निवासी तलवाड़ा ने की थी। आरोपी ने तीनों से क22 लाख 50 हजार रुपये व पासपोर्ट लिए थे। बाद में आरोपी ने न तो उन्हें कनाडा भेजा न ही रुपये व पासपोर्ट वापस किए। थाना तलवाड़ा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।