फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर रानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बच्चे के साथ महिला गायब, केस दर्ज
विज्ञापन

रायपुररानी। नयागाव से एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। इस बारे में महिला के पति राजेश कुमार ने मौली पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार के अनुसार वह डेराबस्सी (पंजाब एरिया) में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। माता-पिता गांव में जमीदारों के खेतों में कार्य करते हैं। 11 जून को सुबह वह ड्यूटी पर चला गया और माता-पिता खेतों में कार्य करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी पूजा व दो साल का बेटा जसप्रीत रह थे। दोपहर करीब एक बजे उसके माता-पिता घर खाना खाने आए तो पूजा और दो साल का लड़का जसप्रीत नहीं मिले। राजेश के मुताबिक उन्होंने दोनों की काफी तलाशा लेकिन कोई अता-पता नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से आभूषण व नगदी भी गायब है। पुलिस ने महिला के पति राजेश की शिकायत पर महिला व बच्चे के अपहरण का का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें