पूनम मलिक ने डीएसपी उदयपाल के खिलाफ पीसीए में दी शिकायत
कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ के पूर्व डीसी मोहम्मद शाइन की पीए रही पूनम मलिक ने डीएसपी उदयपाल के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर परेशान करने की शिकायत पुलिस कंपलेंट अथॉरिटी (पीसीए) में दी है, जबकि डीएसपी का कहना है कि पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।
मामला दिसंबर 2014 का है। उस समय पूनम मलिक पूर्व डीसी मोहम्मद साइन की पर्सनल असिस्टेंट थीं। एस्टेट ऑफिस के सीनियर असिस्टेंट समीर खान की शिकायत पर पूनम मलिक के खिलाफ 10 जून 2016 को धारा 407 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पूनम मलिक ने सेक्टर-19 स्थित कोठी की फाइल मंगवाई, जिसके बाद फाइल वापस न मिलने की वजह से कोठी के शेयर होल्डर को कोठी के शेयर ट्रांसफर करने व अन्य प्रक्रिया में बाधा आ रही थी। इस मामले की जांच खुद सेक्टर-17 थाना प्रभारी उदय पाल कर रहे थे।
पुलिस ने भेजी केस अनट्रेस की फाइल
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पूनम मलिक मामले की जांच-पड़ताल के बाद करीब 2 महीने पहले केस की फाइल विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी थी। इसमें उन्होंने केस अनट्रेस होने की रिपोर्ट लगाई थी।
पूनम मलिक ने कहा- फर्जी केस में फंसाया, निष्पक्ष जांच हो
पूनम मलिक ने पीसीए में अपनी शिकायत में वर्तमान में डीएसपी पोस्ट पर कार्यरत उदयपाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस समय थाना प्रभारी उदयपाल सिंह ने बिना किसी जांच के फटाफट उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पूर्व डीसी शाइन की पीए रही पूनम बोली, झूठा केस दर्ज कर परेशान किया
उदयपाल बोले, हमारे पास सबूत थे
सेक्टर-19 की एक कोठी की फाइल करने का था आरोप