फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दान पात्र से कैश चोरी करने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर का दानपात्र तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर
विज्ञापन

देर रात सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस गश्त के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-29 स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में सामने आया है, जहां दो चोरों ने शनिवार देर रात परिसर में रखे दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की। जब दानपात्र खुला नहीं तो दोनों फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों की कारतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंदिर के पुजारी ने दानपात्र को नुकीली चीज से मुड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान विनोद चड्ढा ने बताया कि मंदिर रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाता है। रविवार को सुबह करीब साढ़े 5 बजे पुजारी ने फोन पर बताया कि दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की गई है। मंदिर के पिछली तरफ का दरवाजा खुला है। वे फौरन मंदिर पहुंचे तो देखा कि तीनों दानपात्र को किसी नुकीली चीज से मोड़ा गया है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फेस भी दूसरी तरफ था। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर और इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जेडपी खान ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दानपात्र रविवार को खोला जाता है, लेकिन शनिवार की देर रात ही वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। दानपात्र के नहीं टूटने की वजह से आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।

मंदिर परिसर में लगे हैं 32 कैमरे
पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। इसमें दिख रहा कि रात 12 बजकर 03 मिनट पर मंदिर के पिछली दरवाजे से दो युवक परिसर में घुसे। इसके बाद एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा और दोनों परिसर को तलाशने लगे। इसके बाद आरोपियों ने एक एक कर सीसीटीवी कैमरों का फेस मोड़ दिया। विनोद चड्ढा ने बताया कि मंदिर परिसर में 32 कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन


माथा टेेकने गई महिला का पर्स चोरी
सेक्टर-46 निवासी आशादीप कौर (58) ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर-29 स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने गई थीं। इस दौरान जोड़ा घर के पास उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 6 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें