6 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
मनीमाजरा। थाना पुलिस मनीमाजरा ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात एक युवक को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के समाधि गेट मोहल्ले के रहने वालेनजीर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मनीमाजरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय युवक इलाके में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है, जिसके बाद थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने इलाके में गश्त बढ़ाते हुए जगह-जगह नाकेबंदी करवा दी। इस दौरान पुलिस ने समाधि गेट के पास नाके के दौरान युवक को शक के आधार पर रोका और जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस को युवक के पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।