फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शादी और फिर स्पाउज वीजा पर विदेश में बसाने का झांसा देकर लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म कर डाला। आरोपी लुधियाना निवासी अरनीश पाठक है। हरियाणा निवासी युवती आईलेट्स की कोचिंग के लिए चंडीगढ़ आई थी। फेसबुक के माध्यम से उसका आरोपी से संपर्क हुआ। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। बातचीत आगे बढ़ने पर वह युवती को चंडीगढ़ के एक होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म कर डाला लेकिन आरोपी के शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया। हालांकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से फिलहाल दूर है। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी ने पीड़िता को पत्नी बनाकर विदेश ले जाने का झांसा दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें