घर से उड़ाए सोने-चांदी के गहने और 12 हजार रुपये
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के मकान नंबर-322 से अज्ञात चोर सोने व चांदी के गहनों समेत 12 हजार रुपये ले उड़े। वारदात का पता लगने पर उक्त मकान नंबर निवासी शिव कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को शिव कुमार शर्मा ने बताया कि चोर उनके घर से तीन जोड़े सोने के टॉप्स, चांदी के एंकलेट, चांदी की चूड़ियां, सोने की चेन और 12 हजार रुपये ले उड़े। चोरों ने वारदात को 28 फरवरी को अंजाम दिया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।