बैंककर्मी महिला से कार सवारों ने झपटा पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 में वीरवार सुबह कार सवार युवकों ने एक बैंककर्मी महिला से पर्स झपट लिया। पर्स में 40 रुपये और मोबाइल था। सेक्टर-39 पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला का पर्स कुछ दूरी पर मिल गया। इसके बाद महिला ने लिखित में शिकायत देने से इनकार कर दिया। महिला सुबह करीब 9.50 बजे अपने आफिस जा रही थी। इसी बीच कार सवार दो युवक उससे पर्स झपट कर फरार हो गए। उधर, बीते सप्ताह सेक्टर-61 निवासी बुजुर्ग महिला निशा से स्नैचिंग के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-61 की मार्केट से घर को लौट रही थी। इसी बीच कार सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार पर्स में 300 रुपये कैश, मोबाइल और घर की चाबियां थीं।