फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव से लापता छात्र सोशल म ीडिया के जरिए मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिये
विज्ञापन

5 दिन बाद मिली छात्रा

पुलिस केस रजिस्टर्ड करने के बाद भी तलाशने में नाकाम रही
-बीते सोमवार को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी छात्रा
-सोशल मीडिया में फोटो देखकर महिला ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते सोमवार को नयागांव से लापता 7वीं की छात्रा को पुलिस तलाशने में नाकाम रही, लेकिन व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए 5 दिन बाद अलका का पता लग गया है। वह सेक्टर-15 स्थित आशियाना में रह रही है।
शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे छात्रा के पिता के मोबाइल पर फोन आया कि आपकी बेटी सेक्टर-15 स्थित आशियाना में है। उसकी पहचान कर लें, जिसके बाद उसके परिजन आशियाना पहुंचे और अपनी बच्ची से मुलाकात की। अब वह सोमवार को अपनी बच्ची को घर ले आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते सोमवार सुबह को छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। स्कूल के रास्ते पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो छात्रा उसमें जाती दिखाई दे रही थी, लेकिन कुछ दूर आगे पहुंचते ही वह दूसरे कैमरे में नहीं दिखी। परिजनों ने इसके बाद मामले की सूचना नयागांव थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर बच्ची की तलाश शुरू कर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें