आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत, 2 झुलसे
फरीदकोट। जिले भर में सोमवार शाम मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं गांव घुगियाना में आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम रहे एक किसान हरबंस सिंह पुत्र गुरदीप सिंह की मौत हो गई जबकि 2 अन्य बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के समय यह किसान अपने खेत में धान की पनीरी लगा रहे थे। मृतक किसान गांव के सरपंच बलवंत का भाई था।