फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ निवासी की जापान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ निवासी की जापान में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। खरड़ स्थित बडाला रोड निवासी पृथ्वी सिंह की टोकियो (जापान) में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। यह मामला 29 दिसंबर का बताया जा रहा है। वह 10 साल से टोकियो में रह रहा था। साथ ही अमृतसर रेजिडेंट होटल टोकियो में काम करता था। वह आठ दिसंबर को छुट्टियां मनाकर वापस लौटा था। पता चला है कि उसका शव पार्क में संदिग्ध हालत में मिला था। परिवार ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अक्षय ने बताया कि वह रोजाना परिवार से बात करते थे। 24 दिसंबर तक वे परिवार के संपर्क में थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हुआ। मृतक मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर का रहने वाला था। मृतक की बुजुर्ग मां ब्यासा देवी वहीं रहती हैं। 29 को उनकी माता को ही फोन पर सूचना दी गई थी। परिवार ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की है। साथ ही शव को देश में लाने की मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें