12 वर्षीय बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
मोहाली। शहर से सटे एक गांव में पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के बयानों पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि बच्ची का पिता पहले भी किसी केस में सजा भुगत चुका है।
करीब 12 वर्षीय बच्ची ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वे दो बहनों में छोटी है। उसके माता-पिता का झगड़ा रहने के कारण माता उनके साथ नहीं रहती और वे दोनों बहनें पिता के साथ रहती हैं। आरोप है कि गत देर रात उसका पिता घर पर आया और उसके साथ चारपाई पर लेटकर गलत हरकतें करने लगा। इसी बीच पिता ने बेटी के साथ गलत काम किया। इसके बाद बच्ची घर से भाग निकली। उसे बाहर रोते हुए घूमती देख गांव के एक नेता ने देख लिया जिसने उसे रात को घूमने का कारण पूछा। बच्ची ने उस नेता को अपने पिता की घिनौनी हरकत के बारे में जानकारी दी। वह नेता बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन गया जहां पर बच्ची के बयान दर्ज किए गए और पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।