फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

शाम 5 बजे हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्लिप रोड के पास था। बस से टक्कर से युवक लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने युवक को जीएमसीएच-32 में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी रामदरबार निवासी रिंकू ने बताया कि वह हल्लोमाजरा की मीट शॉप पर जा रहा था। हल्लोमाजरा चौक के स्लिप रोड के पास पहुंचा तो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की तरफ से एक राहगीर सड़क पार कर रहा था। इतने में तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस नंबर (पीबी02 7695) ने उसे टक्कर मार दी और चालक बस समेत फरार हो गया। टक्कर लगते ही राहगीर बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें