फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी ट्रैफिक पुलिस काटती रही चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने चौथे दिन काटे 239 चालान
विज्ञापन

चालान काटने का सिलसिला जारी, अब तक 720 वाहनों का चालान किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फुटपाथ पर खड़े वाहनों और रांग पार्किंग वाहनों का चालान काटना लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों और भीड़भाड़ वाले एरिया में वाहनों के चालान काटे। जिन वाहनों के चालान काटे गए उनमें ज्यादातर कारें और मोटरसाइकिलें थीं। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को टो किया, जबकि कई को मौके पर ही भुगतान के बाद छोड़ दिया गया। चौथे दिन शाम 7 बजे तक ट्रैफिक पुलिस ने 239 चालान काटे, जबकि इससे पहले तीन दिन में 481 वाहनों के चालान पुलिस कर चुकी है।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 6 एंटी रांग पार्किंग स्पेशल स्क्वॉड का गठन किया है। ये टीमें शहर के साउथ, ईस्ट, वेस्ट और साउथ वेस्ट डिवीजन में ड्यूटी पर तैनात रहती हैं। ये टीमें फुटपाथों और रांग पार्किंग पर खड़े वाहनों का चालान काटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर को हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि जो लोग फुटपाथ पर वाहन खड़े करते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की जाती। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने फुटपाथ पर खड़ी वाहनों केे खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने 20 को 104, 21 को 63, 22 को 314 और 23 नवंबर को 239 चालान काट चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें