किलोंग बीयर-बार में एक्सपायर्ड बीयर बेचते पकड़ा
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट रिपोर्ट बनाकर डीसी को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
इंडस्ट्रियल एरिया फे ज-1 स्थित एलांते मॉल के तीसरे फ्लोर पर किलोंग बीयर-बार में ग्राहक को एक्सपायर्ड बीयर बेची जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने छापा मारकर बार में एक्सपायर्ड बीयर बेचते पकड़ा।
एक्साइज इंस्पेक्टर ने ग्राहक बनकर किलोंग बीयर-बार कम रेस्टोरेंट में बीयर ऑर्डर की। बार ने एक्साइज इंस्पेक्टर को एक्सपायर्ड बीयर सर्व की। खराब बीयर सर्व करते ही एक्साइज इंस्पेक्टर ने बार मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग ने बार के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर एक्साइज कमिश्नर डीसी अजित बालाजी जोशी को सौंप दी है। टीम के छापे के दौरान बीयर का स्टॉक एक्सपायर्ड पाया गया। इसे लेकर भी एक्साइज इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है। डीसी ने बार को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
2016 में जेडब्ल्यू मेरिएट में सर्व हुई थी एक्सपायर्ड बीयर
25 सितंबर 2016 को जेडब्ल्यू मेरिएट होटल में सेक्टर-33 निवासी को एक्सपायर्ड बीयर सर्व की गई थी। इस पर ग्राहक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस व एक्साइज डिपार्टमेंट ने होटल पर कार्रवाई की थी।