फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पुलिस ने निरंकारी भवनों पर रखी चौकसी, पीसीआर कर्मी भी रहे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संदिग्ध चालकों से पूछताछ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
अमृतसर हमले के बाद निरंकारी भवनों के आसपास कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
चंडीगढ़। अमृतसर में राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में हुए हमले के दूसरे दिन भी यूटी पुलिस ने शहर के निरंकारी भवनों के आसपास चौकसी बनाए रखी। सेक्टर-30, सेक्टर-15 और मौलीजागरां के मुख्य निरंकारी भवन समेत सिटी बैरियर पर संदिग्ध वाहन चालकों समेत अन्यों से पूछताछ की गई। निरंकारी भवनों के आसपास थाना पुलिस समेत पीसीआर कर्मी तैनात रहे। पीसीआर कर्मियों ने निरंकारी भवन आने-जाने वालों समेत आसपास से गुजरने वाले लोगों से भी पूछताछ की। थाना एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी मुख्य प्रबंधकों समेत भवनों के केयर टेकर से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भवन प्रबंधकों से पुलिस रोजाना सुबह व शाम को कीर्तन के समय अनजान लोगों पर नजर बनाए रखने की अपील कर रही है। बैरियर पर कड़ी निगरानी रखते हुए पुलिस ने शहर में दाखिल होने वाले संदिग्ध जान पड़ते वाहन चालकों से पूछताछ की। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात की गई विशेष पुलिस टीमें भी गश्त करती रहीं। निरंकारी भवन के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा कितने दिन तक रहेगा, इस बाबत उच्चाधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें