फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में दो युवकों ने निगला जहर
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना कलानौर के गांव पन्नवां निवासी दो युवकों ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें कलानौर के एक निजी अस्पताल ले गए। घटना के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। रमेश मसीह पुत्र राजू मसीह व मन्ना पुत्र मुखा मसीह दोनों निवासी गांव पन्नवां थाना कलानौर ने वीरवार की शाम को गांव में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल बब्बरी में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। सूत्रों की मानें तो युवक नशे के आदी हैं और दोनों गांव की एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें