फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की जबरजस्त टक्कर, आसपास के लोगों को लगा ब्लॉस्ट हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
2 कारें टकराईं, धमाके से सहमे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-35 स्थित खुखरैन भवन से 10 कदम की दूरी पर वीरवार दोपहर को ओवरटेक करते समय 2 गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके से आसपास के लोग भी सहम गए। एक कार में मोहाली का परिवार था और 3 साल का बच्चा भी बैठा था। हादसे से वह बुरी तरह से डर गया।
सेक्टर-61 निवासी कार चालक चंद्रमोहन ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-35 की ओर से मोहाली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह खुखरैन भवन क्रॉस करके आगे निकले एक तेज रफ्तार कार उनको ओवरटेक करने के चक्कर में बाईं तरफ से आई। कार पहले उनकी कार से टकराई फिर साइकिल ट्रैक पर चढ़कर बाउंड्री से जा टकराई। करीब 2 घंटे मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूसरी कार का चालक मोहाली का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को मोबाइल पर कार्टून दिखाकर बहलाया
चंद्रमोहन ने बताया कि उनके साथ पूरी परिवार था। कार में बैठा 3 साल का बच्चा हादसे के बाद सहम गया। पहले तो वह काफी देर तक चुप रहा। फिर उसके बाद उसे मोबाइल पर गेम और कॉर्टून दिखाकर उसे बहलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें