सार्वजनिक स्थान पर शराबियों का नहीं थम रहा जमावड़ा
- पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के तहत 14 दिनों में किए 181 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा कसने के बावजूद शराबियों का जमावड़े पर असर नहीं पड़ रहा। सोमवार शाम को अलग-अलग थाना पुलिस ने कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 14 दिनों की कार्रवाई में कुल 181 शराबियों को सार्वजनिक स्थान पर जाम लगाते गिरफ्तार किया हैं। हालांकि कार्रवाई के बाद आरोपियों को संबंधित थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों की धरपकड़ के लिए सेक्टर-11, 31, 36, 39 और सारंगपुर थाना पुलिस ने चेकिंग ड्राइव चलाई थी। इसके अलावा सारंगपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से 12 बोतल और सेक्टर-39 थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी से 18 बोतल शराब भी बरामद किया। यह ड्राइव भविष्य में भी जारी रहेंगी।