पल्सर सवार स्नैचर युवती से मोबाइल झपटकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे के पास पल्सर बाइक सवार झपटमार 23 वर्षीय एक युवती से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। वारदात के समय युवती काम पर जा रही थी। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात मंगलवार सुबह करीब 10.33 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती सीता (23) ने बताया कि वह डड्डूमाजरा में रहती है और एक कोठी में काम करती है। रोजाना की तरह सुबह वह अपने काम पर जा रही थी। सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो पीछे पल्सर सवार युवक उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने सफेद और हरे रंग की चेक शर्ट व भूरे रंग की पैंट पहने था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।