पेंटर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
चंडीगढ़।
बुड़ैल में सोमवार रात करीब आठ बजे पेंटर गंगाराम (24) ने पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरवाजा अंदर से बंद था। शव निकालने के लिए गेट तोड़ना पड़ा। गंगाराम मूल रूप से बिहार का था और बुड़ैल में किराए पर रहता था। सेक्टर-34 थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।