फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित भादू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में कई मामले दर्ज थे अंकित भादू पर
विज्ञापन

लारेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े थे तार, जार्डन हत्याकांड का भी था सूत्रधार
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। राजस्थान समेत पंजाब और हरियाणा में आतंक का पर्याय बने अंकित भादू हरियाणा के बदमाश लारेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सहयोगी था। अंकित के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर में लूटपाट, डकैती और हत्या समेत अन्य मामलों में लगभग 15 मुकदमे दर्ज है। इनमें दो केस हत्या से जुड़े बताए जा रहे हैं।
कुछ माह पहले दूसरे गैंग के बदमाश जॉर्डन हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार भी अंकित भादू ही था। जार्डन के एक जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही गत 12 अगस्त को श्रीगंगानगर के सादुलशहर में अंकित भादू की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। तब अंकित पर राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद 6 फरवरी, बुधवार को ही राजस्थान के डीजीपी कपिल गर्ग ने अंकित भादू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आज जैसे ही अंकित भादू के एनकाउंटर की सूचना सोशल मीडिया पर फैली तो भादू के पैतृक गांव शेरेवाला में भी लोगों में हलचल शुरू हो गई। हालांकि इस बारे में गांव का कोई भी व्यक्ति बात करने को तैयार नहीं हुआ लेकिन पूरे गांव में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बारे में चर्चा हो रही है। अंकित भादू के चाचा पूर्व सरपंच रविंद्र भादू ने अंकित की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि घटना का पता चलते ही पूरे घर में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें