फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की पॉर्किंग में जहर निगल खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की पार्किंग में खुद को आग लगाने वाले कारोबारी ने दम तोड़ा
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग में जहरीला पदार्थ खाने के बाद खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगाने वाले कारोबारी की सोमवार रात को मौत हो गई। पंजाब के धूरी निवासी पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान फोर्टिस अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपेगी। सुरेंद्र कुमार ने 11 जुलाई को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने के बाद जजों की पार्किंग में पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था और फिर खुद पर डीजल छिड़कने के बाद आग लगा ली थी। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया था। बाद में हालात खराब होने पर परिजनों ने उसे फोर्टिस अस्पताल में रेफर करवा लिया था। सुरेंद्र कुमार ने करोड़ों रुपये की ठगी से परेशान होकर यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें