सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते 8 गिरफ्तार
चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थलों पर सरेआम पेग लगाने वालों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव के 22वें दिन रविवार को पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग पुलिस थानों की कार्रवाई कर सभी को जमानत पर छोड़ दिया। 22 दिन में पुलिस ने अब तक सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते कुल 243 लोगों को गिरफ्तार किया है।