हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में रंजिशन हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने डीएमसी कालोनी निवासी सचिन और करन उर्फ कन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बीते बुधवार की रात पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-25 निवासी विशाल (25) ने बताया था कि वह किसी काम से जा रहा था। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित मकान नंबर-4961 के पास पहुंचा तो बबरीक, सचिन, कन्नू और अन्य युवकों ने रंजिशन उन हमला कर दिया। इसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल विशाल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद मलोया थाना पुलिस ने सचिन और करन को दबोच लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।