फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक से चाकू की नोक पर लूटे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो युवकों ने चाकू दिखाकर कैब चालक से लूट लिए 2400 रुपये
सेक्टर-46, 47, 48, 49 के समीप शनिवार सुबह 3 बजे शातिरों ने अंजाम दी वारदात
सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-46, 47, 48, 49 के पास शनिवार सुबह करीब 3 बजे कैब चालक से चाकू की नोक पर 2400 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब चालक गाड़ी में सो रहा था। इस दौरान उसके पास दो आरोपी आए और चाकू दिखा कर वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात शनिवार सुबह करीब 3 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में खरड़ निवासी संदीप (22) ने बताया कि वह कैब चालक है। देर रात दो सवारियों को एयरपोर्ट के पास छोड़ने के बाद वापस एलांते मॉॅल जा रहा था। उसने बताया कि इस दौरान उसे रास्ते में नींद आने लगी तो वह सेक्टर-46, 47, 48, 49 के समीप गाड़ीे खड़ा कर उसी में सो गया। इस दौरान उसके पास दो युवक आए और चाकू की नोक पर गाड़ी के डैशबोर्ड और उसकी जेब से 2400 रुपये लूट कर फरार हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि केस को वैरिफाई किया जा रहा है। पीड़ित बार-बार अपना बयान बदल रहा है, सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें