फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती चार कारपेंटर निकाले, दो डीलिंग हैंड पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के प्रोजेक्ट स्किल डेवलपमेंट में गड़बड़ी होने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से चार उम्मीदवारों को बतौर कारपेंटर भर्ती किया गया था। मेरिट में आए कुछ उम्मीदवारों से पहले एक अन्य को भर्ती करने से मामले ने तूल पकड़ लिया। शिकायत मिलने पर विभाग ने पहले चारों उम्मीदवारों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इसी मामले में अब स्किल डेवलपमेंट के उन दो कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है, जिनके जरिए चारों उम्मीदवारों का चयन किया गया था। आरोपी कर्मचारियों में पहले डीलिंग हैंड रहे और अब असिस्टेंट बने सन्नी और असिस्टेंट राजिंदर मेहरा हैं। दोनों आरोपियों को दस दिसंबर को ही नौकरी से बर्खास्त किया गया। फिर बुधवार को सेक्टर-5 के थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिसकर्मी फिलहाल मामले की जांच में जुटे हैं, ताकि पता लग सके कि उक्त चार उम्मीदवारों की भर्ती किस किस पड़ाव पर गलत हुई थी। दरअसल, मामले ने तूल उस समय पकड़ा था, जब मेरिट में आए उम्मीदवारों से पहले सहदेव शर्मा नामक व्यक्ति को पहले भर्ती कर लिया गया। इस पर अग्रणी रहे उम्मीदवरों ने आपत्ति जताई। बताया गया कि मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। उस दौरान पता लगा कि सहदेव सलारिया की भर्ती गलत तरीके से हुई है। साथ ही अन्य तीन उम्मीदवारों की भर्ती में भी गड़बड़ होनी बताई गई। इस पर विभाग ने चारों उम्मीदवारों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद स्किल डेवलपमेंट के कर्मचारी रहे सन्नी और राजिंदर मेहरा को भी नौकरी से बर्खास्त कर उन पर केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गड़बड़ी में केवल उक्त दोनों कर्मचारी ही आरोपी हैं या फिर उनके किसी उच्च पदस्थ अधिकारी की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें