फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्राइम ब्रांच ने मोबाइल झपटमार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने मंगलवार को मोबाइल झपटमार को दबोचा है। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ गुल्ली निवासी गांव नग्गल पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के छीना हुआ फोन बरामद कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-26 में तीन बाइक सवार युवक एक महिला का मोबाइल झपटकर भाग गए थे। महिला ने घटना की शिकायत चंडीमंदिर थाना में दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी ह। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी झपटमारी में आरोपी सुखविंद्र उर्फ बिंद्र और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इनके कब्जे से वारदात में शामिल मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ गुल्ली तब से फरार था और छिना गया मोबाइल फोन भी उसी के पास था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें