पंचकूला। सैलून में घुसकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घायल का उपचार सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में चल रहा है। वीरवार शाम को अमित खड़क मंगोली स्थित अपने सैलून में था। इसी दौरान कुछ लड़के आए और उसके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी फरार हो गए। हमले में अमित के सिर में गहरी चोट पहुंची है। लोगों ने उपचार के लिए अमित को अस्पताल में पहुंचाया। सेक्टर-7 थाना प्रभारी हरिराम का कहना है कि घायल का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(संवाद)