फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 28 सितंबर से क्रिकेट का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक क्रिकेट लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन टीम के साथ बैठक कर तरुण भंडारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल क्रिकेट कराना नहीं, बल्कि युवाओं को खेल, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जोड़ना भी है। भंडारी ने कहा कि लीग के माध्यम से युवाओं तक ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ का संदेश पहुंचाया जा रहा है। खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। लीग में खिलाड़ियों और टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को 21 लाख रुपये, उपविजेता को 11 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख रुपये और चौथे स्थान की टीम को 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज समेत व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने बताया कि पंचकूला में होने वाले मुकाबलों में संत-महात्माओं, बॉलीवुड कलाकारों, हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी गायकों के साथ क्रिकेट जगत की हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें