फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर शिकंजा : एक फार्मा कंपनी सील, नौ स्क्रीनिंग प्लांट को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सभी विभागों को पत्र लिखकर हिदायत जारी की गई हैं। पत्र में नगर निगम, एचएसवीपी, आरटीए, पब्लिक हेल्थ सहित कई विभागों को नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए लिखा गया है। शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ज्यादा व्यस्त रहने वाली सड़कों पर पानी का छिड़काव करने का सुझाव पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने दिया है।
मानक पूरे नहीं करने पर एचएसआईआईडीसी में ड्रमीड्रम नाम की फार्मा कंपनी में ईटीपी प्लांट के सैंपल फेल होने के कारण उसे सील कर दिया गया। इसके अलावा जिले में अलग-अलग जगह चल रहे नौ स्क्रीनिंग प्लांट को प्रदूषण फैलाने के लिए मंगलवार को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर उन प्लांट की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन सभी प्लांट में वायु प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया था।
विज्ञापन

आमतौर पर पंचकूला में प्रदूषण का स्तर 50 से 70 एक्यूआई के बीच रहता है। बारिश होने के बाद तो 20 एक्यूआई तक हवा साफ हो जाती है। मगर पिछले कुछ दिनों से शहर का एक्यूआई 150 के आस-पास ही बना हुआ है। वीरवार को भी शहर का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया है। इसी को देखते हुए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से वायु की गुणवत्ता के स्तर को सुधारने के लिए सभी विभागों को हिदायतें जारी किए गए हैं।


ये हिदायतें की गई जारी
- नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों की मशीन या वैक्यूम आधारित सफाई व्यवस्था को तेज किया जाए।
- नगर निगम और एचएसवीपी द्वारा भारी वाहन दर वाली सड़कों पर पीक ट्रैफिक ऑवर्स से पहले पानी का छिड़काव किया जाए।
- हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड की सचिव अनाजमंडी में पानी का छिड़काव कराएं और वहां से निकलने वाली धूप और अन्य अवशेष का सही तरीके से निस्तारण करें।
- भवन निर्माण और ढहाने के मामले में वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का सख्ती से पालन किया जाए। इसमें सड़क निर्माण और फर्शों की टाइल लगाने का काम भी शामिल है।



अन्य जिलों की अपेक्षा पंचकूला में प्रदूषण का स्तर काफी कम है। प्रदूषण न बढ़े इसके लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। करीब 10-12 दिन पहले एचएसआईआईडीसी बरवाला की एक फार्मा कंपनी को सील किया गया है। दो दिन पहले ही नौ स्क्रीनिंग प्लांट को नोटिस जारी किए हैं। सभी विभागों को हिदायतें जारी कर प्रदूषण के स्तर को काबू में रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। - सुधीर मोहन, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड
विज्ञापन



अभी पत्र आने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर कोई हिदायत आती है, तो उन पर अमल किया जाएगा। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सभी को साझा प्रयास करने चाहिए। - सचिन गुप्ता, कमिश्नर पंचकूला, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें